हिंदू युवा वाहिनी, वाराणसी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

Uttam Savera News
Uttam Savera News
1 Min Read

वाराणसी। हिंदू युवा वाहिनी द्वारा वाराणसी में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव एवं पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण मनोनयन किए गए। इस अवसर पर सुशील कुमार त्रिपाठी को हिंदू युवा वाहिनी, वाराणसी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि इसके साथ ही संगठन विस्तार के अंतर्गत अन्य कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न दायित्वों पर मनोनीत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को जोड़कर राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों को मजबूती प्रदान करना है। पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष  राजकुमार उपाध्याय ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा के अनुरूप निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में हिमांशु मिश्रा और बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।

Share This Article
Leave a comment