भारतीय जनता पार्टी 25 जून को काला दिवस के रुप में मनाती है, डॉ महेंद्रनाथ पांडेय

2 Min Read

वाराणसी । भाजपा के बैनर तले प्रदेशभर के कार्यकर्ता आपातकाल काला दिवस मनाने के लिए जिला से लेकर मंडल कार्यालयों में एकजुट हो रहे हैं। प्रदेश भाजपा ने जिला व शहर अध्यक्षों को भेजे परिपत्र में कहा है कि 25 जून 1975 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल लागू कर देश में लोकतंत्र की हत्या की गई।

आपातकाल में मानवाधिकारों का हनन, प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध, राजनैतिक दलों की गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई थी। समस्त विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था।

आपातकाल के विरोध एवं लोकतंत्र के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक आंदोलन हुआ। संपूर्ण देश मानवाधिकारों के हनन के लिए 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाता है।

इसी कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर ने  दिनांक 25 जून, शनिवार को सायं 5 बजे गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में एक संगोष्ठी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया आधारित गोष्ठी के पश्चात केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय स्वयं चलकर स्वतंत्रा सेनानियों के पास जाकर माल्यार्पण और उन्हें सम्मानित |

वीडियो: फोटो: अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा न्यूज़, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 20 =

Exit mobile version