काशी के ब्राह्मण हुए आक्रोशित, मोहन भागवत के द्वारा ब्राह्मणों के संबंध में दिए गए बयान, संगठनों द्वारा विरोध – मार्च पदयात्रा

Uttam Savera News
Uttam Savera News
4 Min Read

वाराणसी | मोहन भागवत के द्वारा पंडितों (ब्राह्मणों )के संबंध में दिए गए बयान के खिलाफ काशी के ब्राह्मण संगठनों द्वारा विरोध – मार्च पदयात्रा वाराणसी, आज दिनांक 19 फरवरी रविवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा पंडित समाज (ब्राह्मण समाज ) के संबंध में की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ काशी के समस्त ब्राह्मण सभाओं द्वारा पूर्व घोषित विरोध मार्च पदयात्रा

दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ से अनंत विभूषित धर्मसम्राट पंडितराज परम पूज्य स्वामी करपात्री  के मूर्ति पर माल्यार्पण कर वेद मंत्रोच्चार शंखनाद एवं काशी की परंपरा के अनुसार हर हर महादेव का उद्घोष एवं डमरु दल के शंखनाद के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत पंडित राजेंद्र तिवारी  ने प्रारंभ कराया।।

विरोध मार्च पदयात्रा में शामिल काशी के विभिन्न संस्थाओं के ब्राह्मण पदाधिकारी ,बटुक, साधु, महात्मा, सन्‍्यासी हजारों की संख्या में धर्म संघ से जैसे ही आगे बढ़े स्थानीय पुलिस प्रशासन ने यात्रा को रोक दिया। पदयात्रा के संयोजक नेतृत्वकर्ता कर्नल रंजीत उपाध्याय  के निर्देशन पर सभी ब्राह्मण बंधु वहीं बैठ कर हरि कीर्तन ईश्वर नाम स्मरण करने लगे तत्पश्चात सभा करके अपना आक्रोश व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए कर्नल उपाध्याय ने कहा कि आए दिन ब्राह्मण समाज को लांछित और अपमानित किया जा रहा है।

ब्राह्मण समाज ऐसे किसी भी अपमान को अब बर्दाश्त नहीं करेगा। मोहन भागवत जी के बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।। इस यात्रा में शामिल सभी विप्र बंधुओं में आक्रोश व्याप्त था वह अपने हाथों में मोहन भागवत होश में आओ होश में आओ होश में आओ मोहन भागवत अपना बयान वापस लो वापस लो मोहन भागवत ब्राह्मणों का अपमान बंद करो बंद करो  ब्राह्मणों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान  काशी से ब्राह्मणों ने ललकारा है त्याग तपस्या का इतिहास हमारा है, आदि नारा लिखे तख्तियों पर लिए हुए थे।

विरोध मार्च पदयात्रा में शामिल कुछ ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी लंका स्थित भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में मोहन भागवत को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना किये।

विरोध मार्च पदयात्रा और सभा का नेतृत्व केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अवकाश प्राप्त कर्नल पं रंजीत उपाध्याय  ,सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं शीतला प्रसाद पांडेय, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पं दिनेश कुमार तिवारी, काल भैरव मंदिर के महंत पं बिरेंद्र मिश्रा ,महंत बड़ा गणेश मंदिर लोहटिया पं राजेश तिवारी, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक सदस्य प॑ ओम प्रकाश ओझा,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पं ओंकारनाथ उपाध्याय, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पं मनीष मोरोलिया, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष पं राजेश त्रिपाठी, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पं राघवेंद्र चौबे, ज्योतिष शास्त्र के विद्वान संस्कृत महाविद्यालय के प्राध्यापक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं आमोद दत्त शास्त्री, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पं नीलमणि पांडेय, सर्वजन सनातन पार्टी के अजगरा अध्यक्ष शिवम्‌ चौबे, अखिलेश शुक्ल, शांति भूषण मिश्र, केदार तिवारी, हरि नारायन पाण्डेय, श्रीकान्त पाण्डेय, रंगनाथ तिवारी, ब्राह्मण सेवक संघ के विजय नाथ उपाध्याय, सुबास दीक्षित, राष्ट्रीय युवा मंच के संयुक्त महामंत्री पं रोहित पांडेय, समाजसेवी ध्वनि प्रदूषण से जुड़े पं चेतन उपाध्याय, रवि उपाध्याय, यज्ञ दत्त तिवारी, केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, बच्चा शुक्ला , बूंदा प्रसाद मिश्र,मानस मर्मज्ञ प्रधानाचार्य डा भगवती धर दूबे, सनातन पीठ के सम्माननीय महन्त निराला  महाराज, काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महन्त पंडित राजेन्द्र तिवारी , युवा मंच के उपाध्यक्ष अतुल उपाध्याय बिहार से आए पंडित रंगनाथ तिवारी पंडित बटुस तिवारी महासचिव अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा पंडित उमेश पांडे पंडित आचार्य धनंजय शास्त्री पंडित बृज किशोर तिवारी पंडित आलोक तिवारी पंडित नितीश दुबे आदि लोग शामिल थे ।

फोटो:वीडियो: अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा न्यूज़, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)

Share this Article
Leave a comment