कुड़ी में सड़क हादसे में दो लोग घायल:तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर,

Aman Pandey
Aman Pandey
1 Min Read

बड़ागांव थाना क्षेत्र के कुड़ी बाजार में आज शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पार कर रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

घायलों में एक की पहचान चिलबिला निवासी महेंद्र गोड़ के रूप में हुई है। दूसरा व्यक्ति कुड़ी गांव के निवासी दिन्नू पटेल का रिश्तेदार बताया जा रहा है, जो कुड़ी में लगे मेले को देखने आया था।

सूचना मिलने पर बड़ागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a comment