वाराणसी में एनआई एक्ट के NBW वारंटी संजय पटेल गिरफ्तार, जंसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई**

Aman Pandey
1 Min Read

**वाराणसी।** पुलिस आयुक्त गोमती ज़ोन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जंसा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के मामले में वांछित गैर-जमानती वारंटी (NBW) अभियुक्त को उसके घर से धर दबोचा।

 

**घर से हुई गिरफ्तारी**

मामला परिवाद संख्या-95336/2023 से जुड़ा है, जिसमें मा0 न्यायालय ACJM-04, वाराणसी द्वारा आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। वांछित अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के तहत कार्रवाई करते हुए जंसा पुलिस ने आरोपी संजय कुमार पटेल (44 वर्ष) पुत्र स्व0 राजनाथ पटेल को उसके निवास स्थान ग्राम भाऊपुर (चौखण्डी), थाना जंसा से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

 

**कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम**

इस सफलता में जंसा थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक सुनील कुमार मौर्या, कांस्टेबल शुभम राय और कांस्टेबल कमलेश कुमार की मुख्य भूमिका रही।

Share this Article
Leave a comment