लोहता थाना क्षेत्र के देववाणी महिला डिग्री कॉलेज में ‘मिशन शक्ति फेज-05’ के तहत थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने छात्राओं को किया जागरूक

Aman Pandey
1 Min Read

**लोहता (वाराणसी)।** शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-05’ के द्वितीय चरण के तहत सोमवार (10 अगस्त 2026) को देववाणी महिला डिग्री कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान थाना लोहता प्रभारी दिगंबर उपाध्याय एवं कोटवा चौकी प्रभारी गौरव सिंह ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। थाना प्रभारी ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

 

इस अवसर पर छात्राओं को आपातकालीन सेवाओं जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112, तथा स्वास्थ्य सेवा के लिए 108 व 102 नंबरों के संबंध में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही त्वरित सहायता के लिए थाना लोहता के CUG नंबर 9454404391 एवं पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जारी महिला हेल्पलाइन नंबर 967005555 से भी सभी को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं सहित पुलिस बल एवं कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

Share this Article
Leave a comment