राजघाट पुल को आम लोगों के लिए खोला गया

Aman Pandey
Aman Pandey
2 Min Read

राजघाट पुल पर मरम्मत कार्य रुकने के बाद शनिवार से पुल को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया है, जिससे वाराणसी, रामनगर और चंदौली की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। उत्तर रेलवे की आपत्ति के चलते लोक निर्माण विभाग (PWD) को मरम्मत कार्य फिलहाल रोकना पड़ा है। अब पीपा पुल बनने के बाद ही राजघाट पुल की मरम्मत दोबारा शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने सुबह 10:30 बजे बैरिकेडिंग हटवाया जिसके बाद लोगों का आगमन शुरु हो पाया। इसके पहले सुबह से ही जनता राजघाट पुल पहुँचने लगी थी।

 

राजघाट पुल के बंद रहने से शुक्रवार को वाराणसी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। पड़ाव–रामनगर मार्ग, रामनगर–सामनेघाट पुल, सामनेघाट–नगवां मार्ग, लंका चौराहा सुबह से शाम तक भारी ट्रैफिक दबाव में रहे। वहीं विश्वसुंदरी पुल और हाईवे पर भी लंबा जाम लगा रहा। डाफी टोल प्लाजा से अखरी बाईपास होते हुए चित्तईपुर मार्ग तक वाहनों की कतारें देखी गईं।

राजघाट पुल बंद होने से चंदौली और मिर्जापुर से वाराणसी आने-जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। 15–20 मिनट की दूरी तय करने में 40 से 50 मिनट तक लग रहे थे। रामनगर चौराहा पूरी तरह चोक रहा। रामनगर किला मार्ग से सामनेघाट पुल पर छोटे वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण जाम की स्थिति बनी रही।

Share This Article
Leave a comment