वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर गांव में स्थित प्यारी देवी इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी पांडे ने इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में टॉप किया है। इस उपलब्धि के लिए रोहनिया के वर्तमान विधायक डॉ. सुनील पटेल और पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।
डॉ. सुनील पटेल ने साक्षी को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कई भाजपा पदाधिकारी और अपना दल (एस) के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें रामेश्वर मंडल अध्यक्ष आलोक पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन पांडे, अपना दल (एस) कार्यकर्ता मानस सिंह, निवर्तमान सोशल मीडिया संयोजक राहुल यादव, संकट राजभर, पंकज श्रीवास्तव, रामधानी प्रधान, विजय जायसवाल, निमिष, अतुल सिंह और नोहर शामिल थे।

रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने साक्षी से उनकी आगे की पढ़ाई के बारे में पूछा। साक्षी ने विधायक जी को बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। विधायक पटेल ने उन्हें उत्साहित करते हुए कहा कि वह अपनी तैयारी पर ध्यान दें, बाकी सहयोग के लिए वे हमेशा उनके साथ खड़े हैं। अन्य उपस्थित लोगों ने भी साक्षी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान सभी ने साक्षी को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
