महापौर ने एम पेड़ मॉ के नाम पर सारनाथ में किया वृक्षारोपण
मा0 महापौर अशोक कुमार तिवारी के द्वारा आज सारनाथ में ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’ पर वृक्षारोपण किया गया। नगर निगम, वाराणसी द्वारा इस वर्ष 20 हजार पेड़ ट्रीगार्ड के साथ लगाये जाने का संकल्प लिया गया है, उसी क्रम में मा0 महापौर के द्वारा लगातार अभियान चलाकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया जा रहा है। नगर निगम का यह अभियान 17 सितम्बर तक अनवरत चलता रहेगा। मा0 महापौर एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ आज सारनाथ में मौलसरी के 101 वृक्ष लगाये गये तथा उसकी सुरक्षा हेतु ट्रीगार्ड भी लगाये गये। वृक्षारोपण के इस अवसर पर मा0 महापौर ने आम नागरिकों, स्वंयसेवी संस्थाओं, आदि से ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ पर नगर निगम का सहयोग करने की अपील की है।, जिसमें कोई भी संस्था या व्यक्ति नगर निगम के उद्यान विभाग में सम्पर्क कर सकता है। वृक्षारोपण के इस अभियान में आज संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द्र, क्षेत्रीय मा0 पार्षद एवं अन्य क्षेत्रीय नागरिकगण आदि उपस्थित थे।



