कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, का युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत किया

Uttam Savera News
6 Min Read

भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब का काशी आगमन हुआ महानगर युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत किया

वाराणसी/ प्रयागराज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, संगठन पदाधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक किये भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चीब सड़क मार्ग से शनिवार को काशी पहुंचे, जहां महानगर युवा कांग्रेस, वाराणसी के महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा के नेतृत्व में उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महानगर युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ


कार्यकर्तागणों संबोधित करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब ने कहा कि काशी केवल धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के साथ साथ देश की शैक्षिक,बौद्धिक चेतना, छात्र आंदोलनों और लोकतांत्रिक विचारों की भी महत्वपूर्ण भूमि है। ऐसे ऐतिहासिक नगर में युवा कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं के बीच आकर उन्हें नई ऊर्जा और विश्वास मिला है।महानगर युवा कांग्रेस द्वारा किए गए आत्मीय एवं भव्य स्वागत के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार आगामी दिनों में प्रयागराज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित होने वाला “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम देश के छात्रों और युवाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन करोड़ों विद्यार्थियों की आकांक्षाओं, संघर्षों और भविष्य से जुड़े सवालों का लोकतांत्रिक मंच होगा, जो बेहतर शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और समान अवसर की उम्मीद रखते हैं आज देश का छात्र वर्ग अनेक गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया में देरी, बढ़ती बेरोज़गारी, शिक्षा का लगातार महंगा होना तथा विश्वविद्यालयों में लोकतांत्रिक वातावरण पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव ने छात्रों में गहरी चिंता पैदा की है। भारतीय युवा कांग्रेस इन सभी मुद्दों को मजबूती से उठाने और देशभर के युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।राहुल गांधी लगातार युवाओं, छात्रों, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बना रहे हैं। “छात्रों की गूंज” उसी जनसंवाद की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसके माध्यम से देशभर के छात्र अपनी बात सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। प्रयागराज का यह कार्यक्रम युवाओं की उम्मीदों, सपनों और अधिकारों को नई ताकत देगा।उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय से अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक रणनीति तैयार की जा रही है।सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि वे पूरे समर्पण और मेहनत के साथ प्रत्येक छात्र तक पहुंचें तथा इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं प्रयागराज से उठने वाली “छात्रों की गूंज” पूरे देश के युवाओं के अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा देगी तथा भारतीय युवा कांग्रेस छात्रों के हितों की लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस, चंचल शर्मा ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चीब का काशी आगमन पूरे संगठन के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।प्रयागराज में श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित होने वाला “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को नई मजबूती देगा। वाराणसी महानगर युवा कांग्रेस इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटी हुई है। शहर के प्रत्येक महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, छात्रावास और छात्र-युवा समुदाय तक पहुंचकर अधिक से अधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगा।भारतीय युवा कांग्रेस हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रही है। शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए युवा कांग्रेस का संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। श्री राहुल गांधी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चीब के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस देश के युवाओं की उम्मीदों को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। प्रयागराज में आयोजित होने वाला “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम इसी संकल्प का सशक्त प्रतीक बनेगा।

कार्यक्रम में :- राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय युवा कांग्रेस उदय भानु चिब , महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा , रोशनी जायसवाल , ओम शुक्ला , धीरज सोनकर , आशुतोष श्रीवास्तव ,उत्कर्ष पांडेय ,आयुष पटेल , ईशान पटेल , मदन कन्नौजिया , अंकित तिवारी , सुप्रिति यादव ,कुशल जायसवाल ,अजय सिंह ,माधव कृष्णा, प्रकाश शर्मा , सुजान ख़ान ,युवराज पांडेय, सुमित गुप्ता ,आलोक तिवारी आदि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Share this Article
Leave a comment