वाराणसी: शिवपुर आंगनवाड़ी वर्कर की पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

Aman Pandey
Aman Pandey
3 Min Read

वाराणसी के शिवपुर में 11 दिसंबर को महिला आंगनबाड़ी वर्कर की लाश मिली थी। पुलिस ने शुक्रवार को उसकी हत्या करने वाले दंपती को अरेस्ट किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मेरे महिला के साथ काफी सालों से संबंध थे। वो सेक्स करने के लिए मुझ पर दबाव बनाती थी। इसके बदले में पैसे भी देती थी।

 

महिला धमकी देती थी कि अगर मेरे साथ में सेक्स नहीं किया तो जान से मार दूंगी। पुलिस से पकड़वा दूंगी। काफी परेशान होने के बाद मैंने पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या की प्लानिंग की। पुलिस ने आरोपी दंपती की अरेस्टिंग के लिए 200 सीसीटीवी खंगाले। दंपती की पहचान आरोपी पति के जूतों से हुई।

 

शिवपुर के लच्छिमनपुर में 11 नवंबर की सुबह महिला आंगनबाड़ी वर्कर की खून से लथपथ लाश घर के कमरे में मिली। पति ने पुलिस को बताया-घटना के समय पत्नी घर पर अकेली थी। सुबह करीब 10 बजे मैं घर लौटा तो दरवाजा खुला हुआ था।

 

घर में पत्नी नहीं दिख रही थी। एक कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। उसे खोला तो खून से सनी पत्नी की लाश पड़ी देखी। मेरी रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी दौड़ते हुए पहुंचे। हत्या की सूचना पुलिस को दी।

 

मैं दूध सप्लाई के बिजनेस से जुड़ा हूं। रोज की तरह गुरुवार सुबह 5 बजे वह दूध के पैकेट लेने घर से निकला था। पत्नी भी बाइक तक मुझे छोड़ने घर से बाहर आई थी। मेरे जाते समय वह घर में झाड़ू लगा रही थी।

 

आंगनबाड़ी की महिला वर्कर बनारस के खजुरी केंद्र पर तैनात थी। उसका मायका भी वहीं था। हालांकि, वह अपने पति के साथ लच्छिमनपुर में रहती थी। दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं है।

 

पुलिस ने फोरेंसिक सबूत जुटाने के साथ पति के फिंगरप्रिंट के सैंपल भी लिए थे। महिला की सिर पर किसी भारी चीज से वार किए गए थे। हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने हत्या में शामिल मोहित यादव और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।

Share This Article
Leave a comment