उदयपुर में सरकारी अस्पताल की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद: छठ पूजा के नाम पर धरने पर बैठीं महिलाएं, प्रशासन के आदेशों की अनदेखी**

Aman Pandey
1 Min Read

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चन्दापुर पुलिस चौकी क्षेत्र की ग्राम सभा उदयपुर में छठ पूजा के आयोजन को लेकर उपजा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय निवासी गौरव पांडेय ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा सरकारी अस्पताल की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

गौरव पांडेय का कहना है कि उनके पास उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के स्पष्ट आदेश और दस्तावेज मौजूद हैं, जिनसे यह साबित होता है कि यह भूमि पूरी तरह से सरकारी रूप से अधिकृत है और इस पर किसी भी प्रकार का कब्जा या हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद, प्रशासनिक रोक और आदेशों को दरकिनार करते हुए गांव की कुछ महिलाएं उसी भूमि पर छठ पूजा करने की जिद पर अड़ गई हैं और मौके पर धरने पर बैठ गई हैं। इस स्थिति के चलते गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थानीय प्रशासन के आदेशों के अनुपालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share this Article
Leave a comment