वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के बखरिया और सुरही गांवों में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिनदहाड़े होने वाले इस जुए पर पुलिस प्रशासन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, बखरिया में पानी टंकी के पास मैदान में और सुरही में हरिजन बस्ती के पास बगीचे में जुआरी इकट्ठा होते हैं। जुए के दौरान अक्सर मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं भी सामने आती हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस कभी-कभार मौके पर गश्त के लिए आती है, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही जुआरी भाग जाते हैं। पुलिस के जाते ही जुआ फिर से शुरू हो जाता है। इस स्थिति से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और स्थानीय लोग काफी असंतुष्ट हैं।
