वाराणसी। लोहता रिंग रोड इन दिनों हादसों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात रिंग रोड पर खेवसीपुर गांव के पास दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
रात 3 बजे हुआ भीषण हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना आज रात करीब 3:00 बजे की है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और एक चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को बाहर निकाला गया और तुरंत बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
कल शाम भी हुआ था हादसा, बाइक सवार लापता
लोहता रिंग रोड पर बीते 24 घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है। सूत्रों के अनुसार, कल शाम को भी इसी मार्ग पर एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी।
